Jio Phone से भी सस्ता है यह फीचर फोन, जाने कीमत और फीचर
डीटल ने भारत में अपने नये फीचर फोन डी1 गोल्ड को लांच किया है। यह कंपनी का पहला प्रीमियम फोन है जो क्रिस्टल कीपैड से लैस है। इस फोन कि कीमत मात्र 999 रुपये रखी गयी है। यह फोन सिर्फ ई-वितरण प्लेटफार्म B2BAdda से खरीदने के लिए उपलब्ध है।
पाए 50GB 4G डाटा बिल्कुल फ्री, क्लिक करें
कंपनी ने जानकारी दी है कि इस फोन को आधुनिक जरूरतों को पूरा करने के लिये बनाया गया है। इस फोन को बेहद बारीकी से डिजाइन किया गया है। इसमे सभी भारतीय भाषाओ का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा ऑडियो वीडियो प्लेयर और कॉल ब्लैकलिस्ट जैसे फीचर दिए गए हैं।
यह फीचर फोन 2.4 इंच की एलसीडी डिस्प्ले के साथ आया है। डिटल के इस फोन में एलईडी फ्लैश के साथ डिजिटल ड्यूल कैमरा दिय्या गया है। डुअल सिम वाले इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए इंटरनेट, ब्लूटूथ, वायरलेस एफएम हैं। इस फोन की बैटरी 1500 एमएएच की है।

Comments
Post a Comment