JioPhone की फ्लैश सेल 16 अगस्त से
रिलायंस ने हाल ही में जियो फोन मॉनसून हंगामा ऑफर लॉन्च किया था जहां यूजर्स अपने पुराने वाले जियो फोन को बदलकर नया जियोफोन 2 सिर्फ 501 रुपये में खरीद सकते थे. ऑफर की शुरूआत 21 जुलाई से की गई थी. हालांकि अब 501 रुपये वाले ऑफर में फ्री फोन की सुविधा नहीं है तो वहीं अब जियो मॉनसून हंगामा ऑफर के तहत यूजर्स को कोई रिफंड नहीं मिलेगा. यूजर्स को फ्री ऑफर लेने के लिए 1500 रुपये देने होंगे जहां एक्सचेंज ऑफर की सुविधा नहीं मिलेगा.
रिलायंस जियो के सेकेंड एडिशन फोन का एलान हो चुका है जहां फोन कल से यानी की 16 अगस्त से सेल के उपलब्ध होगा. जियो फोन ऑनलाइन वेबसाइट Jio.com पर 16 अगस्त से दोपहर 12 बजे से मिलेगा. जियो फोन 2 की अगर लुक की बात करें तो फोन का लुक पुराने ब्लैकबेरी फोन की तरह है. फोन की शुरूआती कीमत 2,999 रुपये होगी. बता दें कि यूजपर्स को रिलायंस जियो का सिम अलग से लेना पड़ेगा तो वहीं ये स्मार्टफोन सिर्फ जियो फोन ही सपोर्ट करेगा और किसी टेलीकॉम ऑपरेटर का सिम कार्ड इस फोन में काम नहीं करेगा.
----advertisment----
घर बैठे कमाए 15000 रु महीना, क्लिक करें

Comments
Post a Comment