Samsung ने भारत में लॉन्च किया Galaxy Tab A टैबलेट
Samsung इंडिया ने गैलेक्सी टैब A 10.5 को भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस टैब में 10.5-इंच डिस्प्ले स्क्रीन दी है और इसका एस्पेक्ट रेश्यो 76.3% है। इसमें आपको 3D सराउंड साउंड एक्सपीरियंस मिलेगा। Galaxy Tab A में क्वॉड स्पीकर दिए गए हैं जो डॉल्बी एटमॉस के साथ आते हैं। कंपनी का दावा है कि डिवाइस की बैटरी को फुल चार्ज करने पर आपको 14.5 घंटे का वीडियो प्लेबैक मिलता है। Galaxy Tab A 10.5-इंच को 29,990 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है।
----advertisment----
पाए 50GB Jio 4G डाटा बिल्कुल फ्री, क्लिक करें
Samsung गैलेक्सी Tab A 10.5 के जरिए यूजर्स आसानी से अपने होम अप्लायंसेज को कंट्रोल कर सकते हैं। Galaxy Tab A 10.5 इंच में फ्लैश के साथ 8MP रियर कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा है। इसके अलावा इसमें लेटेस्ट किड्स मोड भी है। टैबलेट में 7300mAh की बैटरी दी गई है।

Comments
Post a Comment