Vodafone Idea Limited नई वेबसाइट लांच हुई
आइडिया सेल्युलर और वोडाफोन इंडिया को हाल में मर्जर के लिए फाइनल मंजूरी मिली है जिसके बाद वह देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम ऑपरेटर कंपनी बन गई है। इस मर्जर को नेशनल कंपनी लॉ ट्राइब्यूनल (NCLT) ने अपनी मंजूरी दे दी है। मर्जर से बनने वाली नई कंपनी को वोडाफोन आइडिया लिमिटेड का नाम दिया गया है। इस कंपनी के अब देशभर में 40.8 करोड़ एक्टिव यूजर्स हो गए हैं।
दोनों ब्रांड पहले की तरह ऑपरेट होते रहेंगे। मर्जर की घोषणा के बाद वोडाफोन और आइडिया सेल्युलर ने ट्विटर पर भी इसके बारे में ट्विट किया है।वोडाफोन ने अपने ट्विट में नई साइट vodafoneidea.com का भी जिक्र किया था।

Comments
Post a Comment